रुद्रपुर। बेबाक चर्चा
भारवाहक छोटा हाथी में 32 सवारियों को लेकर पंतनगर जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बस सेे टक्कर के बाद छोटा हाथी सड़क में पलट गया। दुर्घटना में 27 लोग घायल हो गए जिसमें गंभीर रूप से घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया।
मंगलवार की सुबह 32 सवारियों को लेकर पंतनगर जा रहा छोटा हाथी वाहन हल्द्वानी पंतनगर मोड़ पर बस की टक्कर लगने से पलट गया। दुर्घटना के बाद मदद के लिए लोगो में चीख पुकार मच गई। सवारियों में अधिकतर मचदूर वर्ग के लोग शामिल थे। समीप ही पुलिस चेक पोस्ट होने के कारण तुरंत घायलों को उपचार के लिए नजदीकी जिला अस्पताल ले जाया गया। एक साथ 28 घायलों के अस्पताल पहुंचने पर वहां अफरातफरी मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और घटना की जानकारी ली। गंभीर रूप से घायल छह महिलाओं को बेहतर ईलाज के लिए तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। मौके का निरीक्षण कर सीओ निहारिका तोमर ने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।