बेबाक चर्चा I
मेयर पद खड़े मजदूर प्रत्याशी अजय कुमार के समर्थन में मजदूरों द्वारा स्वतः स्फूर्त रुप में अलग अलग वार्डो में प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। आम जनता से कुल्हाड़ी चुनाव निशान पर वोट करके भाजपा, काँग्रेस और सपा जैसी पूँजीवादी पार्टियों को और जनता के साथ में वादाखिलाफ़ी करके गिरगिट की तरह पल पल में रंग बदलने वाले इनके प्रत्याशियो को सबक सिखाने की अपील की जा रही है। लोगों के घरों, दुकानों, फड़ खोखे को उजाड़कर उन्हें बर्बाद करने वाली,कम्पनी मालिकों के इशारे पर मजदूर आंदोलन का दमन करने व मजदूरों पर गुंडा एक्ट लगाने वाली, तस्लीम जहाँ जैसे हृदय विदारक प्रकरण पर लीपापोती करने वाली महिला विरोधी संघ भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार को सबक सिखाने का आह्वान किया गया।नागरिक अधिकारों व सुविधाओं के लिए, मजदूरों व आम जनता के अधिकारों को हासिल करने के लिए, अडानी अम्बानी जैसे बड़े पूँजीपतियों के इशारे पर मजदूर मेहनत कश जनता के खिलाफ काले कानूनों का अम्बार लगाने वाली भाजपा सरकार और इनके नुमाइंदों को मजदूर मेहनतकश जनता ब्यापक के बल पर पिछे खदेड़ने को एकजुट होने की अपील की गईं।
इसी क्रम में आज मुन्ना चौराहे और दक्ष चौराहे के आसपास की मजदूर बस्तीयों में चुनाव प्रचार किया गया।जनता से पूंजीवाद की कब्र खोदने और समाजवादी ब्यवस्था की स्थापना के प्रति अपना संकल्प ब्यक्त करते हुए कुल्हाड़ी चुनाव निशान पर वोट करने की अपील की गईं।जिसमें इंटरार्क मजदूर संगठन, डॉल्फिन मजदूर संगठन,इंकलाबी मजदूर केंद्र,क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन आदि संगठनों के साथी और अन्य मजदूर साथी शामिल रहे।