रुद्रपुर। बेबाक चर्चा
भूरारानी गुरुद्वारा कमेटी की ओर से प्रकाश पर्व पर विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। सैकड़ो श्रद्धालुओं ने श्रीगुरूनानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर नगर कीर्तन के माध्यम से भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया।
भूरारानी मुख्य गुरूद्वारा से शाम चार बजे अरदास के साथ नगर कीर्तन प्रारंभ किया गया। धार्मिक धुनों के बीच बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयघोषो के साथ आगे बढ़े नगर कीर्तन ने सारा माहौल गुरूमय कर दिया। स्कूली बच्चे अतिउत्साह के साथ नगर कीर्तन में शामिल हुए। नगर कीर्तन में महिलाओं और पुरूषों के अलग अलग जत्थे शब्द गीत गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। नगर कीर्तन के आगे आगे श्रद्धालु पानी का छिड़काव और झाडू लगाते हुए चल रहे थे। जहां से भी नगर कीर्तन गुजरा श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उसका किया। मुख्य गुरूद्वारा से नगर कीर्तन मेन रोडए स्वागत एनक्लेवए कालरा आटा चक्की से होते हुए पूरे गांव का भ्रमण कर मुख्य गुरूद्वारा पहुंची। श्रद्धालुओं को जगह जगह पानी और प्रसाद वितरीत किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरू ग्रंथ साहिब के सामने शीश नवाकर प्रसाद ग्रहण किया। नगर कीर्तन में रोशन कालरा, सुरेश गांधी, मनोज डिंगरा, पारस चुघ, रोहित कालरा, सत्यम अरोड़ा, शगुन अरोड़ा और कपिल कालरा सहित सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।