Headline
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED का बड़ा आरोप, पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य सिंडिकेट के ‘सरगना’ थे
बरेली में नकली दवाओं का बड़ा रैकेट, 12 थोक विक्रेताओं पर शक की सुई
गोरखपुर: पशु तस्करों ने छात्र की हत्या की, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा और पथराव
बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 बाइक के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर: UP से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी, फिल्मी स्टाइल में पीछा कर तस्कर गिरफ्तार
हजारीबाग में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर ढेर
इंदौर में ‘काल’ बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक, सात से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका
किच्छा फायर बिग्रेड स्टेशन हेतु 4 करोड़ की मिली वित्तीय स्वीकृति –बेहड़
पंतनगर यूनिवर्सिटी में बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, छात्रावास में मचा हड़कंप

पूर्व प्रधान को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर रूप से घायल; दिल्ली एम्स रेफर

Spread the love

बेबाक चर्चा  

 

कुंडेश्वरी, उत्तराखंड: कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम ढकिया कला में शुक्रवार सुबह पूर्व प्रधान श्याम सिंह को कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद उन्हें तत्काल दिल्ली के एम्स अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताई घटना

 

यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है जब श्याम सिंह अपनी आठ वर्षीय बेटी के साथ क्लीनिक पर थे। बेटी का वजन बढ़ रहा था और उसे थायराइड की शिकायत थी, जिसके लिए ब्लड सैंपल लिए गए थे। क्लीनिक से बाहर निकलते ही अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी।

क्लीनिक के डॉक्टर जोगेंद्र सिंह धवन ने बताया कि जैसे ही गोलियों की आवाज आई, वह और वहां मौजूद मरीज तुरंत बाहर की ओर भागे। उन्होंने देखा कि श्याम सिंह अपनी बाइक के साथ सड़क पर गिरे पड़े थे। उन्हें गोली लगने का एहसास नहीं था और वह कह रहे थे कि बाइक से करंट आ रहा है। उनकी बेटी भी पास ही गिरी थी और उसके घुटनों पर चोट लगी थी।

डॉक्टर ने बताया कि हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। उन्होंने तुरंत बाइक हटाई और श्याम सिंह को सहारा देकर बैठाया। सड़क पर लगभग ढाई फुट तक खून फैला हुआ था और उनके कपड़े खून से लथपथ थे। कुछ लोग तुरंत उनके घर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद, उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

वर्चस्व की लड़ाई के चलते हमले का शक

 

श्याम सिंह खनन के कारोबार से जुड़े हुए हैं और 2019 से 2024 तक गांव के प्रधान भी रह चुके हैं। हालांकि, उन्होंने हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में भाग नहीं लिया था। ग्रामीणों ने बताया कि वह लंबे समय से क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय हैं और गांव में कुछ समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी।

इस घटना के पीछे आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई का संदेह जताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि श्याम सिंह का गांव और आसपास के कुछ लोगों से लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही हमलावरों को पकड़ने का दावा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top