रुद्रपूर। बेबाक चर्चा
रुद्रपुर से नगर निगम मेयर की सीट सामान्य होने के बाद नेताओं के दावेदारी पेश करने का दौर जारी है। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान ने भाजपा से मेयर पद की दावेदारी पेश की है।
अनिल चौहान ने अपने निवास सिंह कालोनी वार्ड नंबर 33 में प्रेस वार्ता कर अपनी दावेदारी पेश की। अनिल चौहान पिछले 30 साल से भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता एवं विभिन्न पदो की जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। अनिल चौहान राज्य आंदोलनकारी के रूप में 13 दिन जेल में गुजार चुके हैं। प्रेस वार्ता में अनिल चौहान ने कहा मैने पिछले 30 सालों से संगठन की सेवा की है। मै बूथ स्तर का कार्यकर्ता रहा हूं। मैं चाहता हूं कि पार्टी मुझे रुद्रपुर शहर की सेवा करने का मौका दे। शहर के कईं मुद्दे हैं जिन्हे दूरगामी दृष्टि से देखा जाना जरूरी है। भाजपा सरकार के पूर्व मेयरों ने भी शहर के विकास में महत्तवपूर्ण भुमिका निभाई है। उसी काम को मैं आगे ले जाना चाहता हूं। यदि मुझे मेयर बनने का सौभाग्य प्राप्त होता है तो, सीवर लाइन का मुद्दा मेरी कार्यप्रणाली का अहम हिस्सा रहेगा। रुद्रपुर शहर में जलभराव एक मुख्य समस्या रही है। एक मुहिम की तरह सीवर लाइन का कार्य किया जाएगा। हर जाति हर धर्म के व्यक्ति की समस्या मेरी निजी समस्या होगी। वर्तमान में जो विकास कार्य किए जा रहे हैं उन्हे दुगनी तेजी से पूरा किया जाएगा।