रुद्रपुर। बेबाक चर्चा
उत्तराखंड में एक बार फिर एक सुरंग में हादसा हो गया। रेल लाइन में काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दूसरा मजदूर घायल हो गया।
ऋषिकेश.कर्णप्रयाग रेल लाइन की घोलतीर सुरंग में काम कर रहे दो मजदूरों के ऊपर मलबा गिरने से एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बुधवार सुबह आठ बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, घोलतीर सुरंग के पास आईटीबीपी कैंप के नजदीक मजदूर अलग.अलग स्थानों पर काम कर रहे थे। सुबह करीब नौ बजे कमजोर चट्टान ;लूज रॉक का मलबा उनके ऊपर गिर पड़ा। अन्य मजदूरों ने श्याम लाल मरांडी और दीपचंद को मलबे से निकाला और उन्हें तुरंत जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेजने के लिए ले जाया गया। रास्ते में ही श्याम लाल की मौत हो गई। दीपचंद को अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ मनोज बडोनी ने बताया कि श्याम लाल की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी।