रुद्रपुर। बेबाक चर्चा
नगर निकाय चुनवों को लेकर सभी पार्टियां अपनी तैयारियां शुरू कर चुकी हैं। इसी क्रम में रुद्रपुर जिला कार्यालय में प्रत्याशियों के साथ चुुनावी मंथन किया गया। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने कार्यकर्ताओं को विभिन्न चुुनावी जिम्मेदारियां सौंपी।
बैठक में जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि निकाय चुनाव पार्टी पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। इसके लिए कार्यकर्ता जी जान से जुट जायें। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता के समक्ष रखें। शहर के कई ऐसे मुद्दे हैं जो भाजपा को इस चुनाव में भारी पड़ सकते हैंए इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाने लिए सभी एकजुट होने की जरूरत है। श्री गावा ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। नगर निगम में भाजपा के पिछले दोनों मेयरों के कार्यकाल पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। चाहे नजूल भूमि का मुद्दा हो या सफाई का मुद्दा इन मुद्दों एर भाजपा के मेयर नाकाम साबित हुए है। उन्होंने कहा कि नजूल के मुद्दे पर भाजप ने हमेशा जनता को छलने का काम किया है। आज भी लोग नजूल भूमि पर मालिकाना हक के लिए धक्के खाने को मजबूर हैं।
इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि पार्टी से सभी वार्डों में जमीन से जुड़े और जिताऊ प्रत्याशी उतारे हैंए अब सबको मिलकर सभी वार्डों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुटना है उन्होंने कहा कि कल नाम वापसी के बाद वार्डों में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जायेगी। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए जुटें। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी जल्द से जल्द अपने कार्यालय खोलें और प्रचार अभियान में जोर शोर से जुट जायें। बैठक में जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कार्यकर्ताओं के सुझाव भी लिये। इस दौरान सौरभ चिलाना, संदीप चीमा, योगेश चौहान, अनिल शर्मा, पार्षद प्रत्याशी रोहित चौहान, संठीव राठौर, शुभम दास, सुशील मण्डल, रंजीता विश्वास, सुनील आर्य, शक्ति सिह, अनुज दीक्षित, मोहन कुमार, शंभू नाथ मोर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।