रुद्रपुर : रूद्रपुर डिस्टिक कोर्ट के बाहर सालों से सड़क किनारे मांगकर अपना घर चलाने वाले असहाय व्यक्ति को आज श्री गुरु रामदास सेवा ट्रस्ट द्वारा व्हील चेयर की मदद की गई।श्री गुरु रामदास जी सेवा ट्रस्ट द्वारा पिछले कई दिनों से जरूरतमंद मरीजों के लिए व्हीलचेयर की सेवा चल रही है,आज इसी मुहीम को आगे बढ़ाते हुए फिर से संस्था द्वारा 14 वीं व्हीलचेयर सेवा वरिष्ठ समाजसेवी डॉ मनमोहन सिंह जी की मौजूदगी में व्हीलचेयर दी गईं। संस्था द्वारा की गईं व्हीलचेयर की व्यवस्था संस्था के संरक्षण एडवोकेट कुलबीर सिंह ढिल्लों जी के द्वारा की गई है।