रुद्रपुर। बेबाक चर्चा
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार को जानलेवा हमला किया गया।
शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल धार्मिक सजा के तौर पर गोल्डन टेंपल के गेट पर पहरेदारी कर रहे थे। तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर हमला करने का प्रयास किया। इस बीच वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी हमलावर को दबोच लिया। इस छीनाझपटी में गोली जाकर दीवार में जा लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर गिरफतार कर लिया है।