बेबाक चर्चा।
नेशनल गेम्स में 35 खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ी अपना सारा दम दिखा रहे हैं। इसी बीच सीएम धामी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने को पहुंचे।
देहरादून महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में नेशनल गेम्स की अगल-अलग खेल की प्रतियोगिता चल रही हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी यहां पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाकर उन्होंने खिलाड़ियों के साथ बैठकर भोजन भी किया।
उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की खातिरदारी कर इतिहास रच दिया है। 35 खेल प्रतियोगिता में देशभर के करीब दस हजार खिलाड़ी 3674 पदकों के लिए अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस बीच खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने को पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत की और उनके साथ बैठकर खाना खाया।
राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत होते ही अन्य खेलों के मुकाबले खासकर वुशु में राज्य के खिलाड़ी पदक तालिका में बढ़त बनाए रहे। उत्तराखंड की बेटी ज्योति वर्मा ने कांस्य पदक जीतकर राज्य की झोली में पहला पदक दिया। इसके बाद अचोम तपस के स्वर्ण पदक जीतने से खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया। इलाबाम इटाली चानू, फेब्रिस देवी व हर्षित शर्मा ने रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय पदक तालिका में राज्य को टॉप 11 में पहुंचा दिया था।