बेबाक चर्चा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में स्वतंत्रत दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया और सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि आजादी का सही अर्थ राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन है। सीएम योगी ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश का हर नागरिक एक साथ मिलकर अपने कर्तव्यों का पालन करेगा, तभी **’विकसित भारत’** का सपना साकार हो पाएगा।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, महान क्रांतिकारियों और सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनके संघर्ष की वजह से ही आज हम आजाद हैं।
पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया जा रहा है। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।