रुद्रपुर। बेबाक चर्चा
छतरपूर सीमा के पास सड़क किनारे एक वृद्ध संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम को छतरपूर सीमा के समीप सड़क किनारे एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। वहां मौजूद लोगों ने 108 को इसकी सूचना दी। ऐंबुलेंस से वृद्ध को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव के पास एक आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर मृतक की पहचान छबील बाग देहरादून निवासी 69 वर्षीय बिल्लू सिंह पुत्र मंगल सिंह के रूप में हुई। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि, बिल्लू सिंह नग पत्थरों का काम करता था। बिल्लू सिंह का अक्सर रुद्रपुर आना जाना होता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।