रुद्रपुर । बेबाक चर्चा
भारतीय फिल्म जगत की मशहूर शख्शियत और दिग्गज डारेक्टर श्याम बेनेगल का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। गुजराती फिल्मों से अपने करियर की शुरूआत करने वाले श्याम बेनेगल लंबे समय से बीमार थे। मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में उन्होने अंतिम सांसे ली।
श्याम बेनेगल ने अंकुर, जुबैदा, जैसी फिल्में बनाई थी। वे भारत एक खोज जैसे लोकप्रिय सीरियल के निर्देशक भी थे। श्याम बेनेगल ने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। उन्हें भारत सरकार ने सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया था। श्याम बेनेगल 70 के दशक के बाद के सबसे बड़े फिल्ममेकर्स में से एक थे। श्याम बेनेगल ने अपनी शानदार फिल्मों के लिए कई अवॉर्ड जीते थे। जिनमें अठारह नेशनल फिल्म अवॉर्ड, एक फिल्मफेयर अवॉर्ड और एक नंदी अवॉर्ड शामिल है। उन्हें 2005 में सिनेमा के क्षेत्र में भारत के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्याम बेनेगल का जन्म हैदराबाद में हुआ था। उन्होंने कॉपीराइटर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। डायरेक्टर ने 1962 में गुजराती भाषा में अपनी पहली डॉक्यूमेंट्री फिल्म घेर बैठा गंगा बनाई थी।