रुद्रपुर। बेबाक चर्चा
भीमताल के सिडकुल क्षेत्र में एक फैक्ट्री में आग धधक उठी। आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। शार्ट सर्किट के कारण उठी चिंगारी फयूल टैंक तक पहुंच गई। चंद मिनटो में ही टैंक आग के गोले में तब्दील हो गया।
भीमताल के सिडकुल में तारपीन तेल बनाने की फैक्ट्री में शनिवार में आग धधक उठी। दोपहर ढाई बजे प्लास्टिक से डीजल और तारपीन तेल बनाने वाली फैक्ट्री के फयूल टैक में भीषण आग लग गई। कर्मचारियों ने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई। फैक्ट्र्री कर्मचारियों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया। लेकिल तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग की लपटें इतनी विकराल हो गई कि आसपास के मकान और फैक्ट्रियों पर आग फैलने का खतरा बढ़ गया। दमकल कर्मचारियों ने तीन घ़टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मचारियोें की सर्तकता से बॉयलर तक पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। जिस कारण बड़ी घटना होने से बच गई।