रुद्रपुर। बेबाक चर्चा
घास मंडी क्षेत्र में रविवार देर शाम दो पक्षों में मामूली कहा सुनी हो गई। इसके बाद दोनों आपस में भिड़ गए और जमकर पथराव और लाठी.डंडे चलाएं। विवाद में हुई मारपीट के चलते पांच युवक घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी की मदद से मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम साढे आठ बजे शाम आदर्श कॉलोनी घास मंडी निवासी जॉनी और सोनू के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह देख दोनों पक्षों के लोग भी मौके पर आ गए। देखते ही देखते बहस के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद दोनो पक्षों के कई ओर लोग मौके पर लाठी.डंडे लेकर पहुंच गए और एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान कुछ दोनों पक्ष के कुछ लोग अपने घर की छत पर चढ़कर पथराव करने लगे। मामला कुछ हद तक शांत होने पर परिजन घायल जॉनी ;25 और सोनू ;30 को जिला अस्पताल ले जाया गया। जबकि तीन अन्य युवक निजी अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहले मौके पर गई। इसके बाद घायलो से पूछताछ के लिए जिला अस्पताल गई। वही आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी होशियार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।