रुद्रपुर। बेबाक चर्चा
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद उन्हे एम्स में भर्ती किया गया था। आज रात एम्स में उन्होने अपनी अंतिम सांसे ली।
मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को तब के पाकिस्तान के पश्चिमी पंजाब के गाह में हुआ था। मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री पद पर रहे। मनमोहन की दो बार बाईपास सर्जरी हो चुकी थी। वे लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। वह कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराए जा चुके थे। देर शाम उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हे एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। डॉ मनमोहन सिंह के निधन की खबर से पूरे देश में शोक का लहर फैल गई।