रूद्रपुर। बेबाक चर्चा
उधम सिंह नगर में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नही ले रहा है। टांडा रूद्रपुर मार्ग रोड हादसों का गढ़ बन गई है। बीते शुक्रवार सड़क हादसे में एक वन दरोगा की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार वन दरोगा ललित मोहन जोशी पुत्र गोविंद बल्लभ जोशी निवासी जज फार्म बाइक से अपने घर जा रहे थे। ललित वन विभाग में वन दरोगा के पद पर तैनात थे। टांडा में अपनी ड्यूटी कर हल्द्वान बाइक से घर जातें अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होने के कारण वह चोटिल हो गए। ललित को घायल अवस्था में सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस व विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन दरोगा ललित मोहन जोशी हाल ही में तराई पूर्वी वन प्रभाग से स्थानांतरित होकर तराई केंद्रीय वन विभाग के टांडा रेंज में आए थे। इस घटना से वन महकमें में शोक की लहर है।