रुद्रपुर। बेबाक चर्चा
उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थम नही रहा है। आज दोपहर पिथौरागढ़ रोडवेज की बस भीमताल के समीप सड़क हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। बस में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही पिथौरागढ़ रोडवेज की एक बस हल्द्वानी से महज 10 किमी पहले भीमताल के सलड़ी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में दो महिलाओं और एक बच्चे समेत कुल चार लोगों की मौत हो गई। बस सुबह पांच बजे हल्द्वानी के लिए रवाना हुई थी। जानकारी के अनुसार दुर्घटना के समय बस में 25 से 30 लोग सवार थे। चालक के बस से नियंत्रण खोने पर बस 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में बस के परखच्चे उड़ गए। आसपास के गांव वाले सबसे पहले घटनास्थल पर मदद के लिए पहुंचे। लोगो ने पुलिस और एसडीआरए को घटना की सूचना दी। रस्सियों की मदद से लोगों को रेसक्यूू किया गया। घायलों को ईलाज के लिए निकटतम अस्पताल में भर्ती कराया गया।