रुद्रपुर। बेबाक चर्चा
2011 बैच के आईएएस अधिकारी नितिन भदौरिया ऊधम सिंह नगर के नए जिलाधिकारी का कार्यभार संभालेंगे। तीन महीने के विस्तार के बाद पूर्व जिलाधिकारी उदय राज सिंह सेवानिवृत्त हो गए हैं।
उदय राज सिंह के कार्य विस्तार के बाद से ही नए जिलाधिकारी के नाम को लेकर चर्चाएं की जा रही थी। नितिन भदौरिया के नाम के साथ चर्चाओं पर विराम लग गया है। नितिन भदौरिया के हाथों में जिले की कमान होगी। नितिन सिंह भदौरिया वर्तमान में निदेशक शहरी विकास का पदभार देख रहे थे। इससे पहले वे अल्मोड़ा में जिलाधिकारी, देहरादून में नगर आयुक्त सहित कई महत्वपूर्ण पदों का दायित्व संभाल चुके हैं।