Headline
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED का बड़ा आरोप, पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य सिंडिकेट के ‘सरगना’ थे
बरेली में नकली दवाओं का बड़ा रैकेट, 12 थोक विक्रेताओं पर शक की सुई
गोरखपुर: पशु तस्करों ने छात्र की हत्या की, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा और पथराव
बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 बाइक के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर: UP से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी, फिल्मी स्टाइल में पीछा कर तस्कर गिरफ्तार
हजारीबाग में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर ढेर
इंदौर में ‘काल’ बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक, सात से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका
किच्छा फायर बिग्रेड स्टेशन हेतु 4 करोड़ की मिली वित्तीय स्वीकृति –बेहड़
पंतनगर यूनिवर्सिटी में बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, छात्रावास में मचा हड़कंप

नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, गूंजे “जब तक सूरज-चांद रहेगा, नेहरू तेरा नाम रहेगा” के नारे

Spread the love

बेबाक चर्चा 

सिटी क्लब में आयोजित हुआ भावपूर्ण कार्यक्रम, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया उनके विचारों पर चलने का संकल्प

रुद्रपुर।स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी, आधुनिक भारत के निर्माता एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर सोमवार को सिटी क्लब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान “जब तक सूरज-चांद रहेगा, नेहरू तेरा नाम रहेगा” जैसे गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सी.पी. शर्मा ने की, जबकि संचालन पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा के नेतृत्व में हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और उनके योगदानों को याद करते हुए देश की प्रगति में उनके विजन की सराहना की।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश पंत, पूर्व मेयर प्रत्याशी ममता रानी, महानगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, पूर्व नामित पार्षद उमर अली सलमानी, महानगर उपाध्यक्ष सतीश कुमार, अनिल शर्मा, बाबू विश्वकर्मा, पार्षद बाबू खां, चिराग कालरा, मानस बैरागी, बाबू राम दिवाकर, उमा सरकार, कलीम अहमद, अशोक मंडल, राधेश्याम बंसल, सुभाष दिवाकर, उमर खान, लक्की, पूर्व सभासद सलीम अहमद, निसार अहमद, नरेश सागर, सोमपाल सागर, ज्ञान प्रकाश, छत्रपाल, आज़म खां, सुनील कुशवाहा, जितेंद्र तोमर, अरविंद सक्सेना, मुन्ना लाल, हरीश कुमार, रविंद्र गुप्ता, दिनेश मौर्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने नेहरू जी की धर्मनिरपेक्ष सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और लोकतंत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद करते हुए कहा कि आज के समय में नेहरू के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को जन-जन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top