रूद्रपुर। बेबाक चर्चा
श्रीगुरूनानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर शहर में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर निगम के निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह और निर्वतमान सदस्यों ने मुख्य बाजार में पुष्प वर्षा और सरोपा भेंट कर नगर कीर्तन में शामिल श्रद्वालुओं का स्वागत किया। इस दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया। नगर कीर्तन में शामिल सिख समाज के गणमान्य लोगों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने सभी को प्रकाश पर्व की बधाई दी और श्री गुरूनानक देव जी के बताये मार्ग पर चलने का आहवान किया। निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने कहा श्री गुरूनानक देव जी का प्रकाश पर्व हमें उन्हें मानवता का संदेश देता है। श्री गुरुनानक देव जी ने गरीब असहायों की मदद का संदेश दिया था। सिख समाज के लोग आज उनके आदर्शों पर चलकर समाजसेवा के क्षेत्र में हर समय तत्पर नजर आते हैं। मेयर ने कहा कि गुरूनानक देव जी के आदर्शों पर चलकर ही मनुष्य का कल्याण संभव है।
इस अवसर पर भाजपा नेता अनिल चौहान, गुरमीत सिंह, निमित शर्मा, भुवन गुप्ता, प्रमोद शर्मा, सुशील चौहान, सुनील बाल्मीकि, विनय विश्वास, शैलेंद्र रावत, बबलू सागर, डॉ राकेश सिंह, बलजिंदर सिंह और तेजपाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।।