रुद्रपुर। बेबाक चर्चा
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी जी की संस्तुति पर रविवार को उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष पंडित श्री रविंद्र कुमार शर्मा जी को मनोनीत किया गया। इस उपलक्ष्य में स्वागत समारोह उनके निवास स्थान पर रखा गया । जिसमें प्रदेश संरक्षक पंडित वीडी शर्मा जी ने सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष को माला व पटका पहनाकर स्वागत किया। .कार्यकारिणी के सदस्य जवाहरलाल शर्मा देवेंद्र गोस्वामी, संजीव शर्मा , सुनील शर्मा , मुकेश शर्मा , जितेंद्र शर्मा , संजीव पाठक , रोहित शर्मा , नीरज तिवारी , दीपक ऋषि और काफी संख्या में ब्राह्मण बंधु उपस्थित हुए। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने ब्राह्मणों के उत्थान के लिए अपने विचार रखें। संगठन को मजबूत करने के लिए अपने कार्यकारिणी सदस्यों के साथ चर्चा की। उन्होने बताया की कुछ ही दिनों में प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाएगा।