रुद्रपुर। बेबाक चर्चा
श्रीगुरूनानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर आज नगर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। शहर और अन्य जगहों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाई। श्री गुरूग्रथ साहिब को फूलों से सजे रथ रूपी वाहन में विराजमान किया गया। एनसीसी ड्रेस और रंग बिरंगे परिधान में शामिल हुए स्कूली बच्चे शोभायात्रा में सबसे उत्साहित नजर आए। नगर कीर्तन यात्रा मार्ग को तोरण द्वार और विभिन्न रंगो की मालाओं से सजाया गया था। गतका समूह का सस्त्र कौशल शोभायात्रा में आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। प्रत्येक चौराहो पर लोग गतका समूह के शस्त्र कौशल को कैमरे में कैद करते दिखाए दिए। शोभायात्रा के आगे महिला और पुरूष श्रद्धालु पानी का छिड़काव कर झाडू लगा रहे थे। दोपहर लगभग 12 बजे नगर कीर्तन की शुरूआत गुरूनानक इंटर कॉलेज से अरदास के बाद की गई। वाहनो की लंबी कतारो में वाद्य यंत्रो पर बज रहे धार्मिक गीतों से पूरा शहर गुरूमय हो उठा। जहां से भी नगर कीर्तन गुजरा लोगों ने फूलों से उसका स्वागत किया। शोभायात्रा में अनेक विद्यालयों और कई आवासीय क्षेत्रों से आई झांकियां भी प्रदर्शित की र्गइं थीं। नगर कीर्तन में महिलाओं एवं पुरूषों के अलग अलग जत्थे गुरू महाराज के शबद कीर्तन करते चल रहे थे। मार्ग में अनेक स्थानों पर संगत ने नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा से गस्वागत कर कीर्तन में शामिल लोगों को फलए पानीए हलवाए चनाए बिस्कुट आदि प्रसाद का वितरण किया। गुुरूनानक इंटर कॉलेज के बाद मुख्य बाजारए इंदिरा चौकए डीडी चौक से होते हुए शोभायात्रा गोल मार्केट गुरूद्वार पहुंची । शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए बुधवार को यातायात प्लान जारी कर दिया गया था। अतिआवश्यक सामानों के अलावा मुख्य मार्गो से भारी वाहनों का जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित था। इस मौके पर गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान जोगेन्दर सिंह, मीत प्रधान गुरमीत सिंह बठला, जनरल सेक्रेटरी रक्षपाल सिंह, मीत सेक्रेटरी हरजीत सिंह विरदी, खजांची अजमेर सिंह, सुरमुख सिंह विर्क, जसपाल सिंह भट्टी, परविन्दर सिंह पम्मा, हरविन्दर सिंह, कुलवंत सिंह, किशनपाल चौधरी, हरभजन सिह, सरनजीत सिंह, जोगेन्दर सिंह मोंगा, मंगत सिंह खुराना, कमलजीत सिंह, प्रीतम सिंह कालड़ा, गुरपाल सिंह रोजी, हरविन्दर सिंह सन्नी, तजिन्दर सिंह लाटू, अवतार सिंह, कृपाल सिंह, संतोख सिंह, रणजीत सिंह, हरनाम सिंह, अमरजीत सिंह, गुरनाम सिंह चावला, समरपाल सिंह, संजय जुनेजा, जसप्रीत, गगन सिंह, गुरदीप , हरप्रीत सिंह, मंजीत सिंह मक्कड़ सहित हजारो श्रद्वालु मौजूद थे।