बेबाक चर्चा ।
उत्तराखंड के सभी जिलों में आज नगर निगम चुनाव की मतगणना चालू हो गई है और सुबह 8 बजे से ही चालू हो गई थी।सभी मतदान केंद्रों में सुरक्षा की व्यस्था को लेकर इंतेज़ाम कर दिए गए है।
रुद्रपुर नगर निगम में पहले चरण के नतीजे आए
वार्ड 27 से कांग्रेस पार्षद मधु शर्मा 304 वोट, वार्ड 30 में कांग्रेस के गौरव खुराना 320 वोट, वार्ड 4 में कांग्रेस के सुशील मंडल 510 और वार्ड 28 में कांग्रेस के चिराग कालरा 130 वोट मिले।
वार्ड 16 से भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा को 399 वोट मिले है। कांग्रेस के मोहन खेड़ा को 81 वोट मिले।
ऊधमसिंह नगर: नगला नगर पालिका के आए नतीजे
अध्यक्ष पद पर भाजपा से सचिन शुक्ला 1648 वोटों से आगे चल रहा है।
वार्ड एक – नेहा मिश्रा
वार्ड दो- ज्योति प्रसाद
वार्ड तीन- नीलम यादव
वार्ड चार- सुनील रोहेला
वार्ड पांच- अजय
वार्ड छह- गोपाल जोशी पूर्व में निर्विरोध
वार्ड सात- देवेंद्र यादव
ऊधमसिंह नगर जिले के नगला नगर पालिका में मतगणना पूरी
नगला नगर पालिका में पांच वार्डों की गिनती पूरी हो गई है। मतगणना में भाजपा प्रत्याशी सचिन शुक्ला को 1292 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी विक्रम माहोडी को 72 वोट मिले। फिलहाल अभी दो वार्ड में गिनती चल रही है। सचिन किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का भतीजा है।