रुद्रपुर। बेबाक चर्चा
डॉल्फिन कंपनी सिडकुल पंतनगर में बुनियादी श्रम कानूनों को लागू कराने की मांग को लेकर श्रमिकों 37 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे थे। मंगलवार रात को नाटकीय ढंग से प्रदेश संगठन मंत्री विकास शर्मा ने श्रमिकों का आमरण अनशन तुड़वाया।
बुनियादी श्रम कानूनों को लेकर डॉल्फिन के 450 श्रमिक पिछले 91 दिन से धरने पर और छह श्रमिक 37 दिन से आमरण अनशन पर बैठे थे। श्रमिक अपनी मांगो को लेकर बीते 91 दिनों से कंपनी और प्रशासन से बात कर रहे थे। काफी लंबे समय से श्रमिकों की समस्याओं का कोई भी समाधान नही निकल पा रहा था। विधायक शिव अरोड़ा, प्रदेश संगठन मंत्री विकास शर्मा, किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी श्रमिको ं से मुलाकात की थी। लेकिन कंपनी और श्रमिकों का मांगो को लेकर मतभेद बना हुआ था। बीते 24 को विधायक शिव अरोड़ा ने आश्वासन दिया था कि वह 24 घंटे के भीतर श्रमिकों को मांगे पूरी करेंगे। शिव अरोड़ा और कंपनी के बीच वार्ता सफल नही हो पाई। सू़त्रों के अनुसार भाजपा के कुछ बड़े नेताओं की साख भी धरना तुड़वाने में रोड़ा बनी। मंगलवार रात विकास शर्मा ने अचानक गांधी पार्क और फिर जिला अस्पताल पहुंच कर श्रमिकों का अनशन तोड़ा। विकास शर्मा ने कहा कि मेरी कंपनी के अधिकारियों के बीच बात हो चुकी है। मैं आश्वासन देता हूं कि जल्द ही आपकी सभी जायज मांगे पूरी की जाएंगी।