रुद्रपुर। बेबाक चर्चा
बागवाला में सड़क हादसे मेें घायल एक छात्र ने आज उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सरदार भगत सिंह कॉलेज में बी कॉम तृतीय वर्ष का छात्र महेंद्र 27 नवंबर को सड़क हादसे में घायल हो गया था।
बागवाला कुलड़िया निवासी 20 वर्षीय महेंद्र प्रताप सिंह राणा पुत्र भुपेंद्र सिंह राणा एसबीएस पीजी कॉलेज में बीकॉम तृतीय वर्ष का छात्र था। महेंद्र रुद्रपुर में एक सीए ऑफिस में काम करता था। बुधवार को सुबह 10 बजे ऑफिस जाते समय गदरपुर की ओर जा रहे एक अज्ञात डम्पर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। महेंद्र का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। शुक्रवार को महेंद्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महेंद्र के ताऊ की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात डम्पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना के दिन की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।