रुद्रपुर। बेबाक चर्चा
नैनीताल समय समय पर तेंदुए की दहशत से खौफजदा रहता है। इस बार तल्लीताल क्षेत्र में तेंदुए की हलचल नजर आई है। तेंदुए ने दो कुत्तों को भी अपना निवाला बनाया है।
तल्लीताल के भाबर हॉल कंपाउंड क्षेत्र में देर रात्रि तेंदुए की दहाड़ से जाग गए। आसपास घूम रहे दो कुत्तों को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया। सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने वहां खून के धब्बे देखे। जिससे उन्हे कुत्तों के गायब होने का पता चला। बता दें कि बीते दिनों से तल्लीताल जीआईसी से हरिनगर तक रात में लगातार तेंदुए की आवाजाही हो रही है। कई दिनों पहले तल्लीताल बूचडखाना क्षेत्र में तेंदुए को देखा गया है। क्षेत्र में लगातार तेंदुए की आवाजाही के चलते लोगों में भय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि तेंदुए की देशहत से लोगो के दैनिक काम प्रभावित हो रहे हैं और जान का खतरा बना हुआ है। वन विभाग के कर्मचारियों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।