बेबाक चर्चा
उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ, शाखा-लालकुआँ द्वारा अपनी सात प्रमुख मांगों को लेकर दो दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जो उत्तराखंड जल संस्थान, ग्रामीण अनुभाग लालकुआँ कार्यालय परिसर में हुआ। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर सड़क पर धरना दिया।
धरने का नेतृत्व संघ के शाखा अध्यक्ष घनश्याम सिंह बर्गली, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र तथा सचिव बिशन राम द्वारा किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्री हरीश पनेरू ने मध्यस्थता करते हुए अधिशासी अभियंता से वार्ता कराई। वार्ता के पश्चात अधिशासी अभियंता महोदय द्वारा सभी सात बिंदुओं पर सकारात्मक चर्चा करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान का लिखित आश्वासन दिया गया।
धरना स्थल पर लगभग पचास संविदा श्रमिक उपस्थित रहे। संघ की ओर से कहा गया कि यह पूरी सफलता राज्य आंदोलनकारी श्री हरीश पनेरू की सक्रियता और मध्यस्थता से ही संभव हो सकी, जिसके लिए संगठन उनके प्रति आजीवन आभार व्यक्त करता है।
संघ के प्रमुख पदाधिकारी जो धरना स्थल पर मौजूद रहे:
- प्रांतीय अध्यक्ष: संजय कुमार
- प्रांतीय कोषाध्यक्ष: श्याम सिंह संघल
- कुमाऊँ मण्डल अध्यक्ष: गिरीश चंद्र
- शाखा अध्यक्ष: घनश्याम सिंह बर्गली
- शाखा कोषाध्यक्ष: सुरेश चंद्र व सुकेश पनेरू
- शाखा सचिव: बिशन राम, पवन चंद्र
- अन्य पदाधिकारी: लक्ष्मी दत्त क्वाखेती, केवल सिंह बिष्ट, गजेन्द्र पचवाइ, शिवराज पनेरू, महेश चंद्र आदि।
संविधान और संविदा श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए संगठन आगामी समय में भी संघर्षरत रहेगा