रुद्रपुर। बेबाक चर्चा
वेंडिग जोन में व्यापारियों को दुकान मिलने का इंतजार फिलहाल खत्म होता नजर नही आ रहा है। व्यापरियों को उम्मीद थी कि आज दुकाने मिलने के वादे पर आखिरी मुहर लग जाएगी। लेकिन दुकानों की कीमत सुन व्यापारियों के होश उड़ गये। प्रत्येक दुकान की कीमत तकरीबन 8 लाख से 10 लाख रखी गई है।
20 माह पूर्व राममनोहर लोहिया मार्केट से तोड़ी गई दुकानों के मालिकों को वेडिंग जोन में दुकाने आवंटित की जानी थी। बुधवार को व्यापारियों और नगर आयुक्त दुर्गापाल के बीच वार्ता की गई। लगभग 8 करोड़ की लागत से 154 दुकानों का निर्माण किया गया है। जानकारी के अनुसार कुल लागत में 33 प्रतिशत अनुदान की मुख्यमंत्री कोष से मांग की गई है। जिसके बाद दुुकानों की कीमत लगभग 25 प्रतिशत कम करने का आश्वासन दिया गया है। दुकानों की कीमत सुुनते ही व्यापारियों के चेहरे पर निराशा का भाव साफ देखा जा सकता था। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि व्यापारियों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। सभी व्यापािरयों की एकमा़त्र मांग है कि जल्द से जल्द उन्हे मुफ्त दुकाने मिलनी चाहिए। यदि उनकी मांगे समय पर पूरी नही की गई, तो व्यापारी आंदोलन के रूप में मुख्यमंत्री आवास तक पैदल मार्च निकालेंगे।