रुद्रपुर। बेबाक चर्चा
धारा गांव के पास यूटिलिटी वाहन अनियं़ित्रत होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन सवार दो लोगो की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए, जिन्हे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मोरी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार विकासखंड मोरी के जखोल फिताड़ी मोटरमार्ग पर शनिवार दोपहर ढाई बजे एक यूटिलिटी वाहन जखोल से सामान व सवारियां लेकर फिताड़ी जा रहा था। धारा गांव के समीप खेड़ा घाटी के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में फिताड़ी निवासी 46 वर्षीय वीरपाल की मौके पर मौत हो गयी। जबकि गंभीर घायल वन आरक्षी 21 वर्षीय महादेव चौहान निवासी ग्राम कफनौल ने सीएचसी मोरी लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में ग्राम जखोल 28 वर्षीय देवीलाल ; 37 वर्षीय राजू और गांव रेक्चा निवासी 48 वर्षीय सूरत सिंह घायल हो गए।
उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुंचाया गया है। इधर, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को हायर सेंटर ले जाने के लिए जरूरत पड़ने पर हेलिकॉप्टर की भी व्यवस्था की जाएगी।