रुद्रपुर। बेबाक चर्चा
नया जोश नया जुनून ही फिजा में नई बहार ला सकता है।
मरते लोकतंत्र को युवाओं का जुनून आबाद कर सकता है।
ऐसा ही कुछ करने की चाह रखने वाले युवा भाजपा कार्यकर्ता सोनू गगनेजा ने अपने दावे से सबको चौंका दिया है। वार्ड नंबर 34 इंद्रा कॉलोनी से युवा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सोनू गगनेजा ने पार्षद के लिए दावेदारी पेश की है। सोनू गगनेजा ने चौंकाने वाला बयान देते हुए बताया कि राजकुमार ठुकराल के गतिरोध के बिना वह पार्षद की सीट भाजपा को जीत कर देेगे।
नगर निकाय चुनावों में इस समय सबसे बड़ा नाम राजकुमार ठुकराल का उभरकर सामने आया है। पार्षद प्रत्याशियों में भी राजकुमार ठुकराल के गतिरोध का भय निरंतर बना हुआ है। ऐसे युवा सोनू गगनेजा ने अपने बयान से सबकों चौंका दिया है। सोनू गगनेजा एकमात्र ऐसे पार्षद प्रत्याशी हैं जिन्होने कहा है कि, अगर भाजपा उन्हे पार्षद का टिकट देती है, तो राजकुमार ठुुकराल उनका विरोध नही करेंगे। सोनू गगनेजा ने बताया कि पूर्व में उन्होने राजकुमार ठुकराल की राजनीतिक गतिविधियों में सहयोग किया था, जिस कारण उनके आपसी रिश्ते आज भी मधुर हैं। यदि वर्तमान विधायक शिव अरोड़ा उन्हे पार्षद के योग्य समझते हैं और वह पार्षद का चुनाव लडतें हैं, तो 500 से अधिक वोटों से जीतकर पार्षद बनेंगे। पार्षद के तौर पर आने वाली चुनौतियों को लेकर उनकी कार्यप्रणाली तैयार है। सड़क, बिजली, महिलाओं की सुरक्षा और क्षेत्र में नशे पर प्रतिबंध उनकी प्राथमिकता होगी।